
Durg : प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार
जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक गंभीर मामले में दुर्ग पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर आर्थिक सहायता, इलाज और बीमारी दूर करने के नाम पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने का आरोप है।
पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 फरवरी 2026 को पदमनगर चरोदा, वार्ड क्रमांक 19 निवासी 36 वर्षीय श्रीमती रूखमणी पाण्डेय ने थाना पुरानी भिलाई में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता घरेलू कार्य एवं खाना बनाने का कार्य करती है।
घर आकर दिया गया धर्म परिवर्तन का प्रलोभन
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी 2026 को दो अज्ञात महिलाएं उसके घर आई थीं। उन्होंने ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी ठीक होने और आर्थिक सहायता मिलने का प्रलोभन दिया। उस समय पीड़िता द्वारा सहमति नहीं देने पर दोनों महिलाएं वापस चली गई थीं।
दोबारा पहुंचकर बढ़ाया दबाव
इसके बाद 01 फरवरी 2026 को वही दोनों महिलाएं पुनः पीड़िता के घर पहुंचीं। इस बार उन्होंने ईसाई धर्म अपनाने, बाइबिल पढ़ने, इलाज में सहायता, आर्थिक मदद और बेटी की शादी में सहयोग देने का लालच दिया। पीड़िता और उसके परिजनों द्वारा विरोध करने पर मामला और गंभीर हो गया, जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामला दर्ज, आरोपियां गिरफ्तार
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 71/2026 के तहत धारा 299 बीएनएस एवं धारा 04 छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान दोनों महिला आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई आरोपियों में शामिल हैं—
•सारिका डाडिंगे (42 वर्ष), निवासी खुर्सीपार
•प्रियंका साईमन (33 वर्ष), निवासी कुम्हारी
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



