March 3, 2026
Jashpur : पोस्टमास्टर ने 8 साल बड़ी सब-इंजीनियर से किया रेप

Jashpur : पोस्टमास्टर ने 8 साल बड़ी सब-इंजीनियर से किया रेप

Dec 9, 2025

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक सहायक पोस्टमास्टर द्वारा सब-इंजीनियर महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी पर युवती को प्रेम के जाल में फंसाकर छह महीने तक दुष्कर्म करने, नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप है।


कैसे शुरू हुई मुलाकात और संबंध

पीड़िता छत्तीसगढ़ के एक जिले में सब-इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी सौरभ कुमार (27), निवासी बिहार, से हुई, जो फिलहाल जशपुर के एक डाकघर में सहायक पोस्टमास्टर है। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का वादा करके युवती से नजदीकी बढ़ा ली।

शादी की शर्त— “पहले नौकरी छोड़ो”

जब पीड़िता ने शादी का समय तय करने की बात कही, तो आरोपी ने शर्त रखते हुए कहा कि वह तभी शादी करेगा जब युवती अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दे। आरोपी की बातों पर भरोसा करते हुए महिला ने अपनी स्थायी नौकरी तक छोड़ दी। नौकरी छोड़ने के बाद कुछ समय आरोपी ने युवती को अपने साथ रखा, लेकिन फिर उसका व्यवहार बदलने लगा।

शादी से इनकार और बदसलूकी

नौकरी छोड़ने के बाद युवती ने जब शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ मना कर दिया। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की, बदसलूकी की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने प्यार और भरोसे में सबकुछ दांव पर लगा दिया, लेकिन आरोपी ने उसे धोखा दिया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सहायक पोस्टमास्टर सौरभ कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix