February 14, 2026
पुलिया की रेलिंग से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

पुलिया की रेलिंग से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Feb 13, 2026

बलौदाबाजार। जिले के थाना गिद्धपुरी क्षेत्र में जुनवानी से चिखली जाने वाले मार्ग पर स्थित एक पुलिया से युवक का शव लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

गमछे के सहारे लगाई फांसी
मिली जानकारी के अनुसार युवक ने गमछे के सहारे पुलिया की रेलिंग से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 12 तारीख बुधवार रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर पुलिया की रेलिंग से लटकते शव पर पड़ी, तो उन्होंने तत्काल गिद्धपुरी थाना पुलिस को सूचना दी।

सोशल मीडिया से हुई पहचान
शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना भेजी और जांच शुरू की। इसी बीच सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद मृतक की पहचान टिकेश्वर उर्फ गोलू कुमार टंडन (30 वर्ष), पिता देहरू टंडन, निवासी ग्राम धराशिव, थाना लवन के रूप में की गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर गिद्धपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix