February 2, 2026
CG में मतदाता सत्यापन पर सियासी घमासान, जगदलपुर में 22 हजार नाम C कैटेगरी में

CG में मतदाता सत्यापन पर सियासी घमासान, जगदलपुर में 22 हजार नाम C कैटेगरी में

Jan 9, 2026

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची की जांच अब सियासी विवाद का रूप ले चुकी है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 22 हजार मतदाताओं के नाम C कैटेगरी में डाले जाने के बाद प्रशासन और राजनीतिक दल आमने-सामने आ गए हैं। बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी होने से शहर में हलचल मची हुई है।

शहरी इलाकों के मतदाता सबसे ज्यादा प्रभावित

प्रशासनिक जांच में सामने आया है कि C कैटेगरी में डाले गए मतदाताओं में से 17 हजार 93 नाम शहरी क्षेत्रों के हैं। इन मतदाताओं पर आरोप है कि विशेष पुनरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। जिला निर्वाचन कार्यालय ने ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि वैध दस्तावेज देने के बावजूद कई मतदाताओं के कागजात BLO द्वारा खारिज किए जा रहे हैं और आम लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।

भाजपा ने किया बचाव, बताया पारदर्शी प्रक्रिया

वहीं भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि मतदाता सत्यापन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। भाजपा संगठन जगदलपुर शहर के 48 वार्डों में सक्रिय रूप से मतदाता सत्यापन में जुटा हुआ है और इसे लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में जरूरी कदम बताया जा रहा है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix