
Mahasamund में अवैध शराब पर पुलिस का महाअभियान, 10 आरोपी के साथ 114 लीटर महुआ शराब जब्त
महासमुंद। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 9 जनवरी 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई संयुक्त कार्रवाई में कुल 10 प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 114.8 लीटर महुआ व देशी शराब (अनुमानित कीमत ₹27,650) जब्त की गई, साथ ही शराब बनाने की भट्टियां और महुआ लहान नष्ट किया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए—
- थाना बलौदा: 1 आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब जब्त
- थाना सरायपाली: 1 आरोपी से 25 लीटर महुआ शराब जब्त
- थाना पिथौरा: 1 आरोपी से 6 लीटर महुआ शराब जब्त
- थाना बसना: 1 आरोपी से 20 लीटर महुआ शराब जब्त
- थाना तेंदुकोना: 1 आरोपी से 3 लीटर महुआ शराब जब्त
- थाना तुमगांव: 2 प्रकरणों में 2 आरोपियों से कुल 10.8 लीटर महुआ शराब जब्त
- थाना खल्लारी: 2 प्रकरणों में 2 आरोपियों से कुल 38 लीटर महुआ शराब जब्त
- थाना महासमुंद: 1 आरोपी से 2 लीटर महुआ शराब जब्त
इन सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



