March 4, 2026
रायपुर में पुलिस का ‘एक्शन’ मोड: DCP वेस्ट संदीप पटेल के नेतृत्व में सट्टेबाजों के ठिकानों पर रेड, 6 केस दर्ज

रायपुर में पुलिस का ‘एक्शन’ मोड: DCP वेस्ट संदीप पटेल के नेतृत्व में सट्टेबाजों के ठिकानों पर रेड, 6 केस दर्ज

Jan 28, 2026

रायपुर | रायपुर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए पुलिस ने ‘विजिबल पुलिसिंग’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर DCP (वेस्ट) संदीप पटेल ने बुधवार शाम को विभिन्न थाना क्षेत्रों में सट्टा विरोधी अभियान और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का नेतृत्व किया। इस अभियान के जरिए पुलिस ने संदेश दिया है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी।

ताबड़तोड़ कार्रवाई के मुख्य बिंदु 

ADCP राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में तीन ACP और उनके अधीनस्थ थाना प्रभारियों ने एक साथ मैदान संभाला। पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में दबिश देकर 6 सट्टा प्रकरणों में कार्रवाई की। इसमें संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा गया है। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने और शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ धारा 126, 135 एवं 170 BNSS के तहत 5 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की गईं।

सुरक्षा ऑडिट और चेकिंग

अभियान के दौरान केवल अपराधियों की धरपकड़ ही नहीं हुई, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से बैंक शाखाओं और एटीएम की भी सघन चेकिंग की गई।नशे और जुए के लिए कुख्यात संभावित ‘अड्डों’ पर पुलिस ने पैदल गश्त की और वहां मौजूद संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की।

टीम वर्क और विजिबल पुलिसिंग

इस बड़े अभियान को ACP आज़ाद चौक ईशु अग्रवाल, ACP पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर और ACP न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। पुलिस की भारी मौजूदगी देखकर अपराधियों में हड़कंप मच गया, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की है।

👉हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix