
मड़ई मेले में Police का सख्त एक्शन, असामाजिक युवकों से उतरवाए लोहे के कड़े
दुर्ग। नंदनी नगर थाना क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने दुर्ग पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। 7 से 9 जनवरी 2026 तक चले मेले के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और लोहे के बड़े-बड़े कड़े पहनकर घूम रहे युवकों पर कार्रवाई की।

असामाजिक तत्वों पर रही पैनी नजर
मेले में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक लोहे के भारी कड़े पहनकर मेला परिसर में घूम रहे हैं, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
400 लोहे के कड़े उतारवाकर किए जब्त
अभियान के तहत पुलिस ने ऐसे युवकों को चिन्हित कर मौके पर ही उनसे लोहे के कड़े उतरवाए और सख्त हिदायत दी। इस कार्रवाई में करीब 400 लोहे के कड़े पुलिस द्वारा जब्त किए गए।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



