March 9, 2026
शराब तस्करों पर Police का एक्शन, 140 अवैध शराब के साथ 2 आदतन अपराधी गिरफ्तार

शराब तस्करों पर Police का एक्शन, 140 अवैध शराब के साथ 2 आदतन अपराधी गिरफ्तार

Jan 19, 2026

दुर्ग | जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी नगपुरा (थाना पुलगांव) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आदतन अपराधियों को भारी मात्रा में देशी और कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों के पास से शराब और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।

उरला भट्ठी से नगपुरा ला रहे थे खेप

पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सुपर स्प्लेंडर बाइक पर अवैध शराब लेकर उरला भट्ठी से नगपुरा की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित अदानी और चौकी प्रभारी राजकुमार देशमुख के नेतृत्व में चिखली रोड पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें मुस्तैद टीम ने दबोच लिया।

जप्त संपत्ति का विवरण

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की:

  •   देशी मदिरा: 133 पौवा शोले मसाला (कीमत ₹11,900)
  •  कच्ची महुआ शराब: 7 लीटर (कीमत ₹1,750)
  •   वाहन: सुपर स्प्लेंडर बाइक CG-07-CW-0849 (कीमत ₹60,000)
  •   कुल जप्ती: ₹73,650 मूल्य का मशरूका।

आदतन अपराधी हैं दोनों तस्कर

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजू पारधी (37 वर्ष), निवासी खुर्सीडीह और रामधारी पारधी (41 वर्ष), निवासी दमोदा के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से शराब की अवैध बिक्री और परिवहन में संलिप्त थे।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 49(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दुर्ग पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में नगपुरा चौकी स्टाफ और एसीसीयू (ACCU) टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix