
Raipur: “संवाद से समाधान” अभियान के जरिए Police पहुंची ग्रामीणों के द्वार, साइबर ठगी और नशे के खिलाफ किया जागरूक
रायपुर, 06 फरवरी 2026: राजधानी रायपुर के पश्चिम ज़ोन में पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करने और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए “संवाद से समाधान” अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज थाना आमानाका के अंतर्गत ग्राम तेंदुआ में एक विशाल जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।

पुलिस उपायुक्त (DCP) पश्चिम, श्री संदीप पटेल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आधुनिक दौर के साइबर अपराधों से बचाना और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
साइबर ठगी से बचने के सिखाए गुर
एसीपी पुरानी बस्ती श्री देवांश सिंह राठौर और थाना प्रभारी आमानाका श्री सुधांशु बघेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स दिए:
- 1930 का महत्व: किसी भी वित्तीय ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 डायल करने या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई।
- डिजिटल अरेस्ट से रहें सावधान: पुलिस ने विशेष रूप से ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे नए फ्रॉड और फर्जी लोन ऐप्स के खतरों के बारे में विस्तार से बताया।
- अनजान लिंक: किसी भी संदिग्ध लिंक, APK फाइल या अनजान कॉल पर अपनी निजी जानकारी साझा न करने की समझाइश दी गई।
ग्राम सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी
कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को गाँव की सुरक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया:
- फेरी वालों पर नजर: गाँव में आने वाले अनजान फेरी वालों और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी रखने तथा उनकी फोटो सुरक्षित रखने को कहा गया।
- CCTV और अवैध गतिविधियां: ग्रामीणों को सुरक्षा के लिए CCTV लगाने और गाँव में होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
- नशामुक्ति और सम्मान: ग्रामीणों को नशामुक्त जीवन जीने और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखने का संदेश दिया गया।

यातायात नियमों का अनुशासन
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई, जिसमें प्रमुख रूप से:
- अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनना।
- वाहन की गति संयमित रखना।
- सड़क संकेतों और अनुशासन का पालन करना शामिल रहा।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



