
आपरेशन विश्वास के तहत पुलिस को मिली सफलता, 49 पौवा अवैध शराब के साथ 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। थाना नंदिनी नगर पुलिस ने दिनांक 11.01.2026 को “आपरेशन विश्वास” अभियान में बड़ी सफलता हासिल की। मुखबीर की सूचना के आधार पर ग्राम गोता निवासी खेलू प्रसाद मारकंडेय (60 वर्ष) को अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
जप्त सामग्री
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 49 नग पौवा देशी मसाला शराब, 8.820 लीटर बल्क शराब, नगदी रकम ₹3,000 और अवैध शराब ले जाने में प्रयुक्त मोटर सायकल (कीमत ₹20,000) को जब्त किया। जप्त कुल संपत्ति की कीमत ₹27,900 बताई गई है।

गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई
आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए थाना नंदिनी नगर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है और अभियान के तहत लगातार अवैध शराब तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



