March 2, 2026
Raigarh में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

Raigarh में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

Nov 17, 2025

घरघोड़ा पुलिस ने सप्लायर को दबोचा, 1000 नशीली कैप्सूल जब्त

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद किए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

इस कार्रवाई को एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।
थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी

15 नवंबर 2025 को टीआई कुमार गौरव साहू को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि एक युवक काले रंग की हीरो HF डिलक्स मोटरसाइकिल में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल लेकर घरघोड़ा–लैलूंगा रोड की ओर बिक्री के लिए जा रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी की व्यवस्था की।

सप्लायर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल बरामद

पुलिस की नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें पुलिस को लगभग 1000 नशीली कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी इन कैप्सूल्स को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने की तैयारी में था।

पुलिस आगे की जांच में जुटी

आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि—

  • वह यह नशीली दवाएं कहां से लाता था?
  • क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है?
  • किन-किन स्थानों पर इसकी सप्लाई होती थी?

पुलिस का कहना है कि मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix