
पुलिस का बड़ा एक्शन, देर रात जुआ फड़ पर छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकली नहर पार स्थित जुआ फड़ पर छापा मारकर पुलिस ने 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से जिले में जुआ-सट्टा संचालकों में हड़कंप मच गया है।
देर रात की गई योजनाबद्ध छापेमारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सीएसपी जांजगीर के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना जांजगीर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जुआ फड़ पर छापेमारी की।

ताश के पत्तों पर चल रही थी हार-जीत की बाजी
छापे के दौरान मौके पर आरोपी ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाते पाए गए। पुलिस को देखते ही जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन घेराबंदी कर सभी को मौके से पकड़ लिया गया।
46,700 रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 46,700 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की है। जब्त नकदी को जुए में प्रयुक्त राशि बताया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार जुआरियों की सूची
गिरफ्तार आरोपियों में—
- गुन्नी राम साहू (50), निवासी वार्ड क्रमांक 06, जांजगीर
- अनिल कश्यप (24), निवासी कुटरा, पामगढ़
- राहुल राठौर (24), निवासी चितरपारा, जांजगीर
- राजू राठौर (51), निवासी खडपडीपारा, जांजगीर
- अजय केंवट (29), निवासी पेण्ड्री
- भरत राठौर (52), निवासी खोखरा
- कोमल भार्गव (54), निवासी चण्डीपारा, थाना पामगढ़
- नरेन्द्र राठौर (52), निवासी धाराशिव, पामगढ़
- कृष्ण कुमार साहू (36), निवासी सरखों, नैला
- प्रीतम राठौर (28), निवासी खोखरा
शामिल हैं।
लंबे समय से मिल रही थी जुआ फड़ की सूचना
पुलिस अधिकारियों के अनुसार उक्त जुआ फड़ के लंबे समय से संचालित होने की जानकारी मिल रही थी, जिस पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। सही समय पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



