March 4, 2026
पुलिस की अटल आवास में छापेमारी: गांजा, चाकू और तलवार जब्त

पुलिस की अटल आवास में छापेमारी: गांजा, चाकू और तलवार जब्त

Jun 27, 2025

राजनांदगांव में 400 से अधिक घरों की तलाशी

राजनांदगांव पुलिस ने अटल आवास पेंड्री में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 400 से अधिक घरों की जांच की गई।

अभियान में पुलिस ने 3 चाकू, 1 तलवार और एक आरोपी के पास से गांजा बरामद किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की है।

अपराधों पर अंकुश के लिए विशेष अभियान

चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच शुरू की है। थाना लालबाग के तहत अटल आवास पेंड्री के आवासीय परिसर में पुलिस टीम ने 400 से अधिक घरों की तलाशी ली और वहां रहने वाले लोगों की जांच की। इस अभियान में टीआई एमन साहू, निरीक्षक उमेश बघेल, शंकरगिरी गोस्वामी, दिलीप पटेल, संतोष ठाकुर, अजय खेस सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच

पुलिस ने मकान मालिकों, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच की। आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों की पुष्टि की गई। इसके साथ ही गुंडों, निगरानी बदमाशों और उपद्रवी तत्वों की भी तलाशी ली गई। जांच के दौरान आरोपी सुनील मरकाम (27 वर्ष), निवासी अटल आवास पेंड्री, ब्लॉक नं. 12, मकान नं. 7 के पास से 1.099 किलोग्राम अवैध गांजा और एक डिजिटल तराजू बरामद हुआ। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई। अन्य आरोपियों से 3 धारदार चाकू और 1 तलवार जब्त होने पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix