
Balrampur : पुलिस कस्टडी में मौत पर बवाल , परिजनों ने शव लेने से किया इनकार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में ज्वेलरी शॉप में 50 लाख रुपए से अधिक की चोरी के एक आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

परिजनों का आरोप – “पीट-पीटकर मार डाला”
परिजनों का कहना है कि युवक को मामूली आरोप में थाने लाया गया था, लेकिन वहां उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। कई घंटों तक थाने में रखने के बाद जब उसकी हालत बिगड़ी, तब पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा – दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि “कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वो पुलिस वाला ही क्यों न हो।”
जांच के आदेश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। मेडिकल टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट से मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



