February 1, 2026
नशे के ‘सौदागर’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार:  मकान के अंदर मिला हुक्के का जखीरा, आरोपी गिरफ्तार

नशे के ‘सौदागर’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार:  मकान के अंदर मिला हुक्के का जखीरा, आरोपी गिरफ्तार

Jan 31, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने खम्हारडीह थाना क्षेत्र के राजीव नगर में एक घर पर रेड मारकर लाखों रुपये की प्रतिबंधित हुक्का सामग्री और हुक्का पॉट का जखीरा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 59 वर्षीय आरोपी अशोक मदनी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

घर को बना रखा था ‘नशे का गोदाम’

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) को पुख्ता सूचना मिली थी कि राजीव नगर में एक मकान के भीतर भारी मात्रा में हुक्का और उससे जुड़ी प्रतिबंधित सामग्री का भंडारण किया गया है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर और डीसीपी (क्राइम) स्मृतिक राजनाला के निर्देश पर पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए मकान पर अचानक दबिश दी।

तलाशी में उड़े होश, गुमराह करने की कोशिश फेल

जब पुलिस टीम अशोक मदनी के घर में दाखिल हुई और तलाशी ली, तो वहां भारी मात्रा में हुक्का पॉट, गोगो पेपर, रोलिंग पेपर और कई प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर बरामद हुए। पुलिस ने जब इन सामग्रियों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, तो आरोपी गोल-मोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने लगा। हालांकि, पुलिस की सख्ती के आगे उसकी एक न चली।

1 लाख का माल और कोटपा एक्ट के तहत केस

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 1,00,000 रुपये कीमत की सामग्री जब्त की है। आरोपी अशोक मदनी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 31/25 और कोटपा एक्ट की धारा 4क के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि अशोक यह सामग्री कहां से लाता था और शहर के किन हुक्का बारों या कैफे में इसकी सप्लाई की जा रही थी।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix