मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना लाइसेंस बुलेट चलाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग चालक और वाहन मालिक पर लगाया हजारों का जुर्माना
दुर्ग/सुपेला। थाना सुपेला पुलिस ने सड़क पर लापरवाही से मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट चलाने वाले एक नाबालिग और उसके वाहन मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मामले में मोटरसाइकिल ज़ब्त कर प्रकरण न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने नाबालिग चालक और वाहन मालिक को ₹34,000 के भारी अर्थदंड से दंडित किया है।
घटना ऐसे हुई
31 अक्टूबर 2025 को सुपेला क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बुलेट (CG 07 AX 6700) का चालक अनियंत्रित गति से मोटरसाइकिल चलाते हुए फटाके जैसी तेज आवाज निकाल रहा था। पुलिस ने रोकने का संकेत दिया, लेकिन वह भागने लगा।पीछा कर उसे रोका गया।
जांच में सामने आया
जाँच के दौरान पाया गया कि मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था। प्रेशर हार्न लगाया गया था। चालक नाबालिग था। नाबालिग बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहा था।

पुलिस कार्रवाई
नाबालिग चालक और वाहन मालिक सुभाष विजेकर (उम्र 19 वर्ष) दोनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया:
अपराध क्रमांक: 1486/2025
धाराएं: 190(2), 182A, 184, 179/194 मोटर व्हीकल एक्ट
अदालत का फैसला
प्रकरण न्यायालय में पेश किए जाने पर माननीय न्यायालय ने चालक और वाहन स्वामी दोनों पर कुल ₹34,000 का अर्थदंड लगाया।
सुपेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई
थाना सुपेला की टीम ने सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस कार्रवाई को सराहनीय बताया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिएशंखभस्म दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALpQC677qVNwdR5Lep3V



