March 2, 2026
गौ तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 9 गिरफ्तार – 4 पिकअप में मिले दर्जनों मवेशी

गौ तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 9 गिरफ्तार – 4 पिकअप में मिले दर्जनों मवेशी

Oct 8, 2025

खैरागढ़: खैरागढ़ पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. नौ अन्तरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से दस मवेशी, चार पिकअप वाहन और आठ मोबाइल फोन जब्त किए हैं. जब्त मशरूका की कीमत करीब तेरह लाख चौंतीस हजार रुपए बताई जा रही है.

मवेशियों को वाहन में भरकर कत्लखाने ले जा रहे थे

दरअसल, कार्रवाई सोमवार की देर रात की है. मामला तब सामने आया जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर छत्तीसगढ़ से मवेशियों को भरकर मध्यप्रदेश की ओर कत्लखाने ले जा रहे हैं. सूचना मिलते ही थाना खैरागढ़ की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बालाघाट रोड में देर रात नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की. कुछ ही देर में चार संदिग्ध पिकअप गाड़ियां पकड़ में आ गईं.

नहीं था कोई भी परिवहन संबंधी दस्तावेज

जब वाहनों की जांच की गई, तो उनके अंदर भैंसों को रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरा गया था. पुलिस ने जब चालकों से परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे, तो कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए. इसके बाद सभी नौ लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में हेमराज (42), नरेंद्र (26), नोहर (45), संतोष (35) और कृष्णकुमार (26) मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के रहने वाले हैं, जबकि लकेश (23), छबि (27), सातेश (30) और सागर (21) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के निवासी हैं.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है. पकड़े गए वाहनों को राजसात की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है, वहीं तस्करों के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जांच जारी है.

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix