
शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा: एक महीने में 2000 लीटर शराब जब्त, 137 तस्कर सलाखों के पीछे
महासमुंद | जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने युद्ध स्तर पर अभियान छेड़ रखा है। पिछले एक महीने के भीतर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 137 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे 2013 लीटर अवैध शराब बरामद की ।
बलौदा और सरायपाली में पुलिस दबिश
पुलिस के विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी रेड मारी गई
बलौदा थाना: पुलिस ने मनोज साहू (45 वर्ष) को धर दबोचा। उसके पास से 65 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 13 हजार रुपये है।

सरायपाली थाना: यहाँ दुर्जन निषाद (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
पुलिस का सख्त संदेश
एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शराब के अवैध परिवहन और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



