
सट्टा लिखते युवक को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, नगदी व सट्टा पट्टी बरामद
रायपुर। आमापारा क्षेत्र में सट्टा लिखते एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक टीम में प्र.आर. 1236 नोहर देशमुख और पेट्रोलिंग आरक्षक 321 मुकेश पांडेय शामिल थे। रास्ते में आमापारा के पास गवाह निरंजन सिंह और मोहम्मद सफी को नोटिस देकर कार्रवाई में शामिल किया गया।

आरोपी गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस जब बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखते हुए मिला। पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख सोहेब पिता शेख गफ्फार (उम्र 34 वर्ष), निवासी देवेंद्र नगर मस्जिद के पास, थाना देवेंद्र नगर रायपुर बताया।तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से सट्टा पट्टी, नगद ₹1200 और एक डॉट पेन बरामद किया। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



