
PM मोदी पहुंचे रायपुर, दो दिनों तक डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस के 6 सत्रों में होंगे शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर आज एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के बड़े कार्यक्रम का गवाह बना। डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका और बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी स्पीकर निवास में रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार सुबह IIM नवा रायपुर में होने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे।
कुल 8 सत्र, पीएम शामिल होंगे 6 सत्रों में
IIM में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में इस बार कुल 8 सत्र निर्धारित किए गए हैं—
- पहले दिन: 2 सत्र
- दूसरे दिन: 4 सत्र
- तीसरे दिन: 2 सत्र
प्रधानमंत्री मोदी 29 और 30 नवंबर को कुल छह सत्रों में शामिल होंगे।

29 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 8:30 बजे तक, वहीं 30 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक पीएम कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उसके बाद वे शाम 5 बजे दिल्ली वापस रवाना होंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



