
PM Modi का 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम-मणिपुर समेत 5 राज्यों का दौरा, 71,850 Crore की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर 2025 को मिजोरम और मणिपुर समेत पांच राज्यों का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वे कुल 71,850 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएमओ ने इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि की है।

पीएम मोदी की यात्रा की शुरुआत मिजोरम की राजधानी आइजोल से होगी, जहां वे लगभग 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे मणिपुर के चुराचांदपुर पहुंचेंगे, जो मई 2023 से जारी जातीय हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित इलाका रहा है। यहां वे विस्थापित लोगों से मिलेंगे और 7,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
चुराचांदपुर के बाद पीएम मोदी इंफाल के कांगला किले में 1,200 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें मणिपुर भवन, नया सिविल सचिवालय, नया पुलिस मुख्यालय, विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) भवन तथा कई अन्य बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। वह यहां भी विस्थापित लोगों से मुलाकात करेंगे और सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगे।
मणिपुर में करीब 27 महीने से जातीय हिंसा के कारण लगभग 57,000 लोग 280 से अधिक राहत शिविरों में रह रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकारों ने जातीय संघर्ष से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। पीएम मोदी का यह दौरा शांति और विकास के लिए विशेष महत्व रखता है।

इसके बाद प्रधानमंत्री असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर जाएंगे, जहां वे कई अन्य बड़े विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी के इस दौरे से न केवल पूर्वोत्तर के विकास को गति मिलेगी, बल्कि शांति और स्थिरता की प्रक्रिया भी मजबूती से आगे बढ़ेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



