March 4, 2026
कलयुगी पिता ने पार की हैवानियत की सारी हदें: नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

कलयुगी पिता ने पार की हैवानियत की सारी हदें: नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

Dec 21, 2025

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर मानवता को झकझोर दिया।

पत्नी की अनुपस्थिति में बिगड़ी आरोपी की नियत
जानकारी के अनुसार, मामला पसान थाना क्षेत्र के ग्राम अमझर का है। आरोपी पिता अपनी पत्नी पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था, जिससे तंग आकर पत्नी अपने रिश्तेदारों के घर चली गई थी। इस दौरान घर में अकेली 13 साल की बेटी को पाकर आरोपी की नियत खराब हो गई और उसने हैवानियत की सारी सीमाएं लांघ दी।

पीड़िता ने मां को सुनाई आपबीति
घटना के बाद नाबालिग पीड़िता ने रात में अपनी मां को पूरी आपबीति सुनाई। अगली सुबह मां-बेटी थाने पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने शुरू की जांच
पसान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी और मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix