
जमीन के हिस्से को लेकर पिता ने बेटे को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, मां-भाई भी गिरफ्तार
जशपुर। जिले के Narayanpur थाना क्षेत्र में जमीन बिक्री के हिस्से को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पिता ने अपने ही बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में मां और भाई ने भी साथ दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जमीन बिक्री के पैसे को लेकर बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, नारायणपुर निवासी 25 वर्षीय कामना भगत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके ससुर शिवशंकर यादव ने दो वर्ष पूर्व जमीन बेची थी। जमीन बिक्री की राशि में उसके पति कौशल यादव (30 वर्ष) अपने हिस्से की मांग कर रहे थे।

इसी बात से नाराज होकर ससुर शिवशंकर यादव, सास चन्द्रमुनी भगत और देवर अंकुश भगत ने मिलकर गाली-गलौज और मारपीट की।
पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश
रिपोर्ट के मुताबिक, शिवशंकर यादव ने अपने बेटे कौशल यादव को जान से मारने की नीयत से उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और जलती हुई माचिस फेंक दी। इससे कौशल गंभीर रूप से झुलस गया।
घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने पिता शिवशंकर यादव, मां चन्द्रमुनी भगत और भाई अंकुश भगत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। यह घटना पारिवारिक विवाद के खतरनाक परिणामों की गंभीर चेतावनी भी है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



