
Raipur: फाफाडीह में मारपीट के घायल की इलाज के दौरान मौत
अज्ञात हमलावरों ने किया था हमला, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर। राजधानी रायपुर के फाफाडीह इलाके में हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बलराम सोनी (19 वर्ष) पिता अमरीश सोनी, निवासी कर्वी चित्रकूट (उत्तरप्रदेश), हाल निवासी साहूपारा, डिम्पल होटल गली, फाफाडीह के रूप में हुई है।

ठेला चलाता था बलराम
जानकारी के अनुसार, बलराम सोनी अपने साथी अंकित सोनी के साथ फाफाडीह रोड पर इडली-डोसा का ठेला चलाता था। 3 अक्टूबर की रात वह अपने घर लौट रहा था, तभी आनंद गारमेंट्स के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडे एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में बलराम के सिर, माथे और नाक पर गंभीर चोटें आईं।
घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला
घटना की जानकारी अगले दिन सुबह उस समय हुई जब ठेला नहीं खुला। साथी अंकित सोनी ने तलाश की तो बलराम सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने तत्काल उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



