
फिलीपींस में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं
लूजोन में 5.8 तीव्रता का भूकंप
मंगलवार सुबह फिलीपींस के लूजोन क्षेत्र में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग दहशत में आ गए। झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगीं। भूकंप का मुख्य केंद्र उत्तरी फिलीपींस का इलोकोस नॉर्टे रहा। कागायन, इलोकोस सुर, इसाबेला और अबरा जैसे इलाके भी प्रभावित हुए। हालांकि, अभी तक किसी तरह के नुकसान की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
फिलीपींस में बार-बार भूकंप
फिलीपींस भूकंप के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील देश है। हाल ही में 14 जुलाई को दावाओ ओरिएंटल में 1.9 तीव्रता का हल्का भूकंप आया था, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके अलावा, 9 जुलाई को जनरल सैंटोस से 225 किलोमीटर दूर फिलीपींस सागर में 3.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। वहीं, 28 जून को काबुरान में 6.1 तीव्रता का खतरनाक भूकंप आया था।
दुनिया में भूकंप प्रभावित देश

दजापान, इंडोनेशिया और चिली भूकंप की दृष्टि से सबसे ज्यादा प्रभावित देश हैं। जापान चार प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों—प्रशांत, फिलीपींस, यूरेशियन और उत्तरी अमेरिका—के जंक्शन पर स्थित है, जिसके कारण यहां हर साल हजारों भूकंप आते हैं, जिनमें कई 5 या उससे अधिक तीव्रता के होते हैं। चिली में भी हर साल एक हजार से ज्यादा छोटे-बड़े भूकंप दर्ज किए जाते हैं। पेरू और मैक्सिको भी भूकंप से प्रभावित रहते हैं।
स्पेन में भी हाल ही में भूकंप
फिलीपींस से पहले स्पेन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, वहां भी किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह एक चेतावनी है कि वे हमेशा सतर्क रहें और आपदा प्रबंधन के लिए तैयार रहें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



