
PGIMER परीक्षा घोटाले में वांछित आरोपी यथम हरिप्रिया गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पीजीआईएमईआर (PGIMER) एमडी/एमएस प्रवेश परीक्षा घोटाले, 2012 से जुड़े वांछित आरोपी श्रीमती यथम हरिप्रिया को 12 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया है। यह मामला देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बड़े स्तर पर हुई धांधली और साजिश का उदाहरण है, जिसमें कई आरोपियों पर मोटी रकम लेकर अभ्यर्थियों को गलत तरीके से एडमिशन दिलाने, नकल और पेपर में हेरफेर करने का आरोप था।

घोटाले का घटनाक्रम
सीबीआई ने 10 नवंबर 2012 को इस मामले की एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें गुरवी रेड्डी, डॉ. गंगाधर, डॉ. कोटेश सहित कुल 32 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया था। इन पर पीजीआईएमईआर एमडी/एमएस परीक्षा (10.11.2012) में सामूहिक साजिश के तहत नकल, धोखाधड़ी और हेरफेर कर इच्छुक अभ्यर्थियों को पैसे लेकर सीट दिलाने के आरोप लगे थे। जांच के बाद सीबीआई ने सभी 32 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।
फरारी और गिरफ्तारी
यथम हरिप्रिया लगातार अदालत से अनुपस्थित रहीं और 2018 में उन्हें वांछित (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया गया। लंबे समय तक कोशिशों के बाद, हाल में CBI तकनीकी और फील्ड इंटेलिजेंस की मदद से उन्हें आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले से गिरफ्तार करने में सफल रही।

न्यायिक कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पहले कमालापुरम के न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिला। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ की एसजेएमआईसी कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


