March 5, 2026
Korba: लघुशंका करने रोका बाइक, हो गया चोरी

Korba: लघुशंका करने रोका बाइक, हो गया चोरी

Feb 5, 2026

कोरबा। बांकीमोंगरा क्षेत्र में दिनदहाड़े पेशाब के लिए रुके एक व्यक्ति की बाइक चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित और ग्रामीणों की सतर्कता से चोर को पीछा कर पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से चोरी की बाइक, एक धारदार चाकू और विभिन्न वाहनों की 14 चाबियां बरामद की गई हैं।

पेशाब के लिए रुका, चाबी लगी रह गई
घटना पश्चिम बांकीमोंगरा क्षेत्र के शुक्लाखार की है। पीड़ित गेवरा खदान से काम कर दोपहर करीब 3:30 बजे अपने दोपहिया वाहन से घर लौट रहा था। तेंदुकोना मोहल्ला पुल के पास देवरी रोड पर वह पेशाब के लिए रुका और बाइक खड़ी कर दी, लेकिन चाबी निकालना भूल गया

रास्ता पूछने के बहाने पहुंचे तीन युवक
इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास आए और बांकीमोंगरा का रास्ता पूछने लगे। पीड़ित जब पेशाब के लिए थोड़ा आगे बढ़ा, तभी उनमें से एक युवक ने उसकी बाइक स्टार्ट की और लेकर फरार हो गया

चाचा और ग्रामीणों ने किया पीछा
पीड़ित ने तुरंत चांदनी चौक में रहने वाले अपने चाचा को फोन कर घटना की जानकारी दी और चोर को रोकने को कहा। चोर जब चांदनी चौक पहुंचा, तो चाचा और स्थानीय लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया।

युवती को टक्कर मारकर भागने की कोशिश
भागने के प्रयास में आरोपी ने एक युवती को टक्कर मार दी, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

चाकू और 14 चाबियां जब्त
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी की बाइक, धारदार चाकू और अलग-अलग वाहनों की 14 चाबियां बरामद हुईं। इससे आरोपी के संगठित चोरी गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसके अन्य साथियों तथा पहले की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix