
Korba: पेट्रोलिंग वाहन चालक खुद को बताता है पुलिस, लोगों को झूठे केस में फंसाने की धमकी
कोरबा में सीएसईबी चौकी के पेट्रोलिंग वाहन चालक राम कुमार प्रजापति पर खुद को पुलिस बताकर लोगों को धमकाने और वसूली करने का आरोप लगा है। पंप हाउस कॉलोनी की महिलाओं ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
महिलाओं का आरोप है कि राम कुमार लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देता है। शिकायत में बताया गया है कि राम कुमार प्रजापति सीएसईबी पुलिस चौकी के पेट्रोलिंग वाहन का चालक है। वह खुद को पुलिसकर्मी बताकर पंप हाउस क्षेत्र में दहशत फैलाता है।
वह लोगों के साथ गाली-गलौज करता है, डराता-धमकाता है और उनसे वसूली भी करता है। इससे पहले सोमवार को दिवाली की रात भी महिलाओं ने सीएसईबी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। चौकी प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित किया था।

झूठे केस फंसाने की देता है धमकी
फिलहाल, पुलिस इस शिकायत की जांच में जुट गई है। शिकायतकर्ता शीतल ने बताया कि राम कुमार पेट्रोलिंग वाहन चलाता है और अक्सर पुलिस केस में फंसाने की धमकी देता है। राम और उसकी मां-बहन घर के बाहर आकर गंदी-गंदी गालियां देते हैं।
चौकी में दिए थे फर्जी आवेदन
पहले भी राम और उसके परिवार ने कई लोगों के खिलाफ सीएसईबी चौकी में फर्जी आवेदन दिए थे, जिसमें बच्चों को भी फंसाया गया था। भरोसा बाई दीवान ने बताया कि राम की बहन उमा और उसके पति ने उनके घर के बाहर आकर धमकी दी कि “एक को फंसाया है, दूसरे लड़के को भी जल्दी फंसाएंगे, तुम लोगों को जीने नहीं देंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



