March 3, 2026
Jagdalpur : खाना बनाने को लेकर विवाद में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, तीन बच्चों से उठा मां का साया

Jagdalpur : खाना बनाने को लेकर विवाद में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, तीन बच्चों से उठा मां का साया

Nov 22, 2025

जगदलपुर। बस्तर जिले के करमरी गांव में शुक्रवार को घरेलू विवाद का दर्दनाक रूप सामने आया, जहां मामूली कहासुनी ने एक महिला की जिंदगी छीन ली। खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पति रेंगा बघेल ने अपनी पत्नी पूर्णिमा उर्फ फुरनी बघेल की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

लकड़ी के बत्ते से हमला, घर के भीतर मिला पत्नी का शव

जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी करीब 15 साल पहले रेंगा बघेल से हुई थी और वह तीन छोटे बच्चों की मां थी। बताया जा रहा है कि भोजन बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में रेंगा ने लकड़ी के बत्ते से पत्नी पर लगातार हमला कर दिया। परिजनों को जब इसकी खबर लगी और वे पहुंचे, तो फुरनी घर के अंदर मृत अवस्था में मिली। उसके सिर और नाक पर गंभीर चोटों के निशान थे।

घटना से परिवार में मातम, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी रेंगा बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। तीनों मासूम बच्चे अब मां के साये से वंचित हो गए हैं, जिससे परिवार और गांव के लोग अत्यंत दुखी हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix