
Korba : बुजुर्ग ने पत्नी की मौत के बाद किया सुसाइड
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मौत से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है उसने नशे की हालत में जहर पी लिया था।

पत्नी की मौत से टूटा बुजुर्ग
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग की पत्नी की तबीयत लंबे समय से खराब थी। उनका हाल ही में निधन हो गया। पत्नी के गुजरने के बाद बुजुर्ग गहरे सदमे में चले गए और मानसिक रूप से टूट गए थे।
नशे की हालत में उठाया खौफनाक कदम
बताया गया कि बुजुर्ग ने शराब के नशे में जहर पी लिया। परिजनों ने जब उन्हें बेहोशी की हालत में देखा, तो तुरंत जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर बनी रही।

इलाज के दौरान हुई मौत
इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि वह पत्नी से बेहद लगाव रखते थे और उनके बिना जीने की बात कई बार कह चुके थे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



