
Durg : पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने युवक की गंदी हरकत
महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
दुर्ग जिले के भिलाई में एक महिला को अश्लील तरीके से परेशान किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, खुर्सीपार क्षेत्र में रहने वाली महिला सिलाई का काम करती है। इसी दौरान इलाके का एक शादीशुदा युवक अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने महिला के घर आया और बातों-बातों में उसका मोबाइल नंबर ले लिया।

शुरुआत में युवक सामान्य बात करता रहा, परंतु कुछ दिनों बाद उसने आपत्तिजनक बातचीत शुरू कर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी फोन पर लगातार गंदी बातें करता था और उस पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। जब महिला ने साफ इनकार किया, तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और यहां तक कि उसे किडनैप करने की धमकी दे डाली।
पीड़िता की शिकायत पर खुर्सीपार थाना पुलिस ने मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की कॉल डिटेल और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



