
Jagdalpur : पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह वारदात उनके मासूम बच्चों के सामने हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

खाना खाने को लेकर हुआ विवाद बना मौत की वजह
जानकारी के अनुसार, ग्राम करमरी भाटागुड़ा निवासी रेंगा बघेल (37) बेरोजगार था और अक्सर गांव में इधर-उधर घूमता रहता था। इसके विपरीत उसकी पत्नी पूर्णिमा बघेल (29) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रही थी। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होता था।
घटना वाली रात भी दोनों के बीच खाना खाने को लेकर झगड़ा हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रेंगा ने गुस्से में आकर डंडा उठा लिया और पूर्णिमा पर ताबड़तोड़ वार करने लगा।
बच्चों के सामने ली पत्नी की जान
वारदात के दौरान बच्चे रोते-चिल्लाते रहे, लेकिन आरोपी पति ने किसी की नहीं सुनी और पत्नी को बेरहमी से पीटता रहा। गंभीर चोट लगने से पूर्णिमा की मौके पर ही मौत हो गई।
गिरफ्तार हुआ आरोपी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी रेंगा बघेल को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। गांव में इस सनसनीखेज हत्या के बाद मातम छाया हुआ है और लोग घटना को लेकर सदमे में हैं।

पुलिस जांच जारी
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



