
पाटन में गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, 1.225 किलो गांजा और 13,020 रुपये जब्त
पाटन, 19 जून 2025:
पाटन थाना पुलिस ने गुरूवार ग्राम तर्रा के पास एक नर्सरी में छापा मारकर एक महिला को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। महिला के पास से 1.225 किलोग्राम गांजा और 13,020 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम तर्रा के भाठापारा पारधीपारा के पास एक नर्सरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री और भंडारण किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार साहू के नेतृत्व में थाना स्टाफ और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नर्सरी की घेराबंदी कर छापेमारी की। छापे के दौरान, श्रीमती मधु साहू (पारधी), पति राजाराम पारधी, उम्र 42 वर्ष, निवासी भाठापारा, पारधीपारा, ग्राम तर्रा, थाना पाटन, जिला दुर्ग (छ.ग.) को पकड़ा गया।
पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 225 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये है, और 13,020 रुपये नकद, जो संभवतः गांजा बिक्री से प्राप्त रकम है, जप्त किए। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 112/2025, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



