
Chhattisgarh : Diwali की रात पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद ने लिया हत्या का रूप
दुर्ग-भिलाई में दिवाली जैसे खुशियों के त्योहार पर एक बार फिर खून बहा। पिछले पांच सालों से जिले में दिवाली के मौके पर आपसी रंजिश, छोटे-छोटे विवाद और झगड़े हत्या का कारण बनते रहे हैं। इस बार भी पटाखा फोड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक व्यक्ति की हत्या हो गई।

छावनी थाना क्षेत्र में दिवाली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। गणेश बैरागी अपने परिवार के साथ घर पर खाना खा रहा था, तभी पड़ोस में रहने वाले भतीजे से विवाद हो गया। बात बढ़ी और भतीजे ने अपने ही चाचा गणेश पर हमला कर उनकी जान ले ली।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सुखनंदन राठौर का था कि दो लोग आपस में लड़ गए थे। एक और आदमी आया। इस दौरान बुजुर्ग पर हमला कर दिया। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



