March 5, 2026
पश्चिम बंगाल से 6 साल बाद धोखाधड़ी के आरोपी को रानीतराई पुलिस ने दबोचा

पश्चिम बंगाल से 6 साल बाद धोखाधड़ी के आरोपी को रानीतराई पुलिस ने दबोचा

Jun 22, 2025

रानीतराई, 22 जून 2025:

थाना रानीतराई पुलिस ने 2019 से फरार धोखाधड़ी के एक मामले में मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी, जो बीएससी नर्सिंग में दाखिला दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो गया था, को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बीएससी नर्सिंग के नाम पर ठगी

प्रार्थी रेवाराम साहू, निवासी ग्राम बेलहारी, थाना रानीतराई ने 2 अक्टूबर 2019 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री को बीएससी नर्सिंग में दाखिला दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने उनसे 7,91,000 रुपये ठग लिए। आरोपी ने 21 जून 2019 से 16 अगस्त 2019 तक अलग-अलग बैंक खातों में यह राशि जमा कराई थी। ठगी के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और फरार हो गया।

पुलिस की सक्रियता और जांच

शिकायत के आधार पर थाना रानीतराई में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर और घटना में प्रयुक्त बैंक खातों का विवरण प्राप्त किया। पुलिस ने लगातार आरोपी की तलाश जारी रखी।

पश्चिम बंगाल में छिपा था आरोपी

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में छिपा हुआ है। रानीतराई पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश में पश्चिम बंगाल रवाना किया। वहां से आरोपी अनूप घोष, पिता सोलेन घोष (42 वर्ष), निवासी ग्राम गोरंगपुर, थाना भद्रेश्वर, जिला हुगली को गिरफ्तार किया गया।

ट्रांजिट रिमांड पर लाकर जेल भेजा

आरोपी को पश्चिम बंगाल से ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया और 22 जून 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix