
पंडवानी गायिका तीजन बाई रायपुर एम्स में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन पर ली थी सेहत की जानकारी
दुर्ग। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मश्री, पद्मभूषण एवं पद्मविभूषण सम्मानित डॉ. तीजन बाई को स्वास्थ्य खराब होने पर बेहतर इलाज के लिए आज रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है।

PM मोदी ने पूछा था हाल चाल
बताया गया कि 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान तीजन बाई की बहू रेणु से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। बातचीत के दौरान रेणु ने बताया कि तीजन बाई की तबीयत काफी बिगड़ी हुई है, उन्हें कमजोरी महसूस हो रही है और खाने-पीने में दिक्कत हो रही है। इस पर प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि उनका ध्यान रखिए और किसी भी जरूरत पर निसंकोच बताइए।
डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी
प्रधानमंत्री की इस पहल के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तीजन बाई को रायपुर एम्स में भर्ती कराया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



