March 2, 2026
रायपुर पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बोले– भारत में कैंसर से भी बड़ा खतरा है धर्मांतरण

रायपुर पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बोले– भारत में कैंसर से भी बड़ा खतरा है धर्मांतरण

Dec 25, 2025

रायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने धर्मांतरण को लेकर तीखा और बड़ा बयान दिया। पं. शास्त्री ने कहा कि “भारत में कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक समस्या धर्मांतरण है।”

उन्होंने कहा कि यदि भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति नहीं चाहते, तो अब जागने का सही समय है। अगर हिंदू समाज एकजुट नहीं हुआ, तो वह दिन दूर नहीं जब बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हुआ, वही हाल भारत और छत्तीसगढ़ के चौक-चौराहों में देखने को मिलेगा।

भिलाई में हनुमंत कथा, लगेगा दिव्य दरबार

बता दें कि पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भिलाई में आयोजित पंच दिवसीय हनुमंत कथा में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए हैं। इस धार्मिक आयोजन के दौरान एक दिवसीय दिव्य दरबार का भी आयोजन किया जाएगा।

कांकेर धर्मांतरण विवाद पर प्रतिक्रिया

कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर मचे बवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि “कांकेर में जो हुआ, वह अच्छा नहीं हुआ।” हालांकि उन्होंने हिंदू समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए धन्यवाद भी दिया। पं. शास्त्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि पूरे छत्तीसगढ़ में शांति और उन्नति हो और भारत विश्व गुरु बने। उन्होंने यह भी कहा कि “जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन जाता, तब तक हम यात्रा करते रहेंगे।”

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix