March 2, 2026
घुमाने के बहाने पंचायत सचिव ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस 

घुमाने के बहाने पंचायत सचिव ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस 

Jan 13, 2026

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पंचायत सचिव ने रिश्तों की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने POCSO एक्ट सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है, जबकि आरोपी वारदात के बाद से फरार है।

घुमाने के बहाने ले गया, सुनसान जगह पर किया अपराध

पूरा मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पंचायत सचिव पीड़िता को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

POCSO एक्ट में मामला दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

प्रशासन और समाज पर उठे सवाल

इस घटना ने न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि समाज को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा ऐसा घिनौना अपराध किए जाने से लोगों में भारी आक्रोश है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix