
Pakistan से Raipur तक ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश, IB-NCB और ATS की एंट्री
Raipur में पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा किया है, जिसमें पाकिस्तान से लेकर रायपुर तक नशीले पदार्थों की सप्लाई का खुलासा हुआ है। इस नेटवर्क में हेरोइन के साथ-साथ एम्फेटामाइन, एमडीएमए और टेबलेट्स जैसे खतरनाक ड्रग्स शामिल हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
जांच में पता चला है कि ड्रग्स नेटवर्क के तार मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, उत्तरप्रदेश और पाकिस्तान तक फैले हैं। आरोपियों के पास से हेरोइन के साथ विभिन्न नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। इनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, ड्रग्स नेटवर्क का संचालन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, गुप्त कोड वर्ड्स और अन्य माध्यमों से किया जाता था, जिससे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह किया जा सके। इस मामले में IB,NCB और ATS की संयुक्त टीम जांच में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के नशे की लत सिर्फ तीन दिन में लग जाती है और यह युवाओं को अपराध की ओर धकेल देता है। इस गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



