March 3, 2026
पीएम मोदी के रायपुर दौरे के बीच दर्दनाक हादसा:  ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर 

पीएम मोदी के रायपुर दौरे के बीच दर्दनाक हादसा:  ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर 

Nov 1, 2025

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजधानी में पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर था।

ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत 

इसी दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कांकेर में पदस्थ 51 वर्षीय प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना पीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।

पुलिस विभाग में शोक की लहर 

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। विभागीय स्तर पर घटना की जांच की जा रही है। प्रधान आरक्षक के निधन पर पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix