
पहलगाम आतंकी हमले के दो महीने बाद NIA ने दो लोगों को गिरफ्तार किया
पहलगाम: 22 जून 2025, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले के दो महीने बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। NIA की जांच में खुलासा हुआ कि इन दोनों ने हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकियों को पनाह दी थी। पहलगाम हमले में 27 पर्यटकों, जिसमें दो विदेशी शामिल थे, की जान गई थी, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम परवेज अहमद जोठार और बशीर अहमद जोठार हैं। पूछताछ में दोनों ने आतंकियों की पहचान बताई और पुष्टि की कि वे पाकिस्तानी नागरिक थे, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े हुए थे। NIA के अनुसार, परवेज और बशीर ने हमले से पहले इन तीनों आतंकियों को हिल पार्क स्थित एक अस्थायी ढोक (झोपड़ी) में जानबूझकर ठहराया था और उन्हें खाना व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई थीं।

फेक न्यूज एक्सपोज़
22 अप्रैल को हुई इस घटना में आतंकियों ने पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर चुन-चुनकर निशाना बनाया था। हमला पहलगाम शहर से 6 किलोमीटर दूर बैसारन घाटी में हुआ था। जांच में तीन आतंकियों के नाम सामने आए: अनंतनाग का आदिल हुसैन ठोकर, हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली उर्फ तल्हा भाई। मूसा और अली पाकिस्तानी हैं, जिसमें मूसा पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप में कमांडो रह चुका है। 24 अप्रैल को अनंतनाग पुलिस ने इन तीनों के स्केच जारी किए थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



