
Pakhanjur: टॉप लीडर राजू सलाम समेत 100 से अधिक नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
पखांजूर ।उत्तर बस्तर के कोयलीबेड़ा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्र के कुख्यात नक्सली नेता राजू सलाम, कमांडर प्रसाद और मीना समेत लगभग 100 से 150 नक्सलियों ने आज बीएसएफ कैम्प कामतेड़ा में आत्मसमर्पण किया है।

बसों में सवार होकर सरेंडर के लिए पहुंचे थे
सूत्रों के मुताबिक, सभी नक्सली हथियारों के साथ बसों में सवार होकर सरेंडर के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यह उत्तर बस्तर में अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण है। इस सरेंडर के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बलों और प्रशासन की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



