March 7, 2026
उड़ीसा–भिलाई वाहन चोर गैंग बेनकाब: 2 शातिर गिरफ्तार, चार वाहन जब्त

उड़ीसा–भिलाई वाहन चोर गैंग बेनकाब: 2 शातिर गिरफ्तार, चार वाहन जब्त

Jan 17, 2026

दुर्ग/भिलाई। भिलाई नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। उड़ीसा–भिलाई के बीच सक्रिय शातिर बाइक चोर गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 4 चोरी की मोटर सायकल जप्त की है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹3 लाख बताई जा रही है। इस कार्रवाई में भिलाई नगर, नेवई और उड़ीसा के कुल 4 वाहन चोरी मामलों का खुलासा हुआ है।

बाजार से सब्जी लेने गया, बाइक चोरी

मामला 13 दिसंबर 2025 का है, जब प्रार्थी अजय सिंह अपनी एचएफ डिलक्स मोटर सायकल से साप्ताहिक शनिचरी बाजार, रूआबांधा सब्जी खरीदने गया था। उसने बाइक शासकीय अस्पताल के पास सड़क किनारे खड़ी की थी, लेकिन लौटने पर बाइक गायब मिली। रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 690/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।

मुखबिर की सूचना से टूटी चोरों की कमर

विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बनवाली कोलथिया, जो पहले सेक्टर-10 भिलाई में काम करता था और वर्तमान में रिसाली क्षेत्र में चौकीदारी करता है, चोरी की बाइक बेचने की फिराक में है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथियों प्रदीप बाग उर्फ राजू और दिलीप के साथ मिलकर वाहन चोरी की वारदातें करना कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने प्रदीप बाग उर्फ राजू को भी गिरफ्तार कर लिया।

चोरी का अनोखा तरीका

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी—

  • उड़ीसा से बाइक चोरी कर भिलाई में बेचते थे
  • भिलाई से चोरी कर उड़ीसा में खपाते थे
  • चोरी की मोटर सायकलों को सिविक सेंटर के पास झाड़ियों और
  • सेक्टर-06 एलआईसी कार्यालय के पास खंडहर में छिपाकर रखते थे
  • आरोपियों की निशानदेही पर 04 चोरी की मोटर सायकल बरामद की गई।

3 राज्यों के 4 केस सॉल्व

आरोपियों की गिरफ्तारी से—

  • थाना भिलाई नगर – 01 मामला
  •  थाना नेवई – 01 मामला
  •  उड़ीसा – 02 मामले

कुल 04 वाहन चोरी प्रकरणों का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ बनवाली कोलथिया (40 वर्ष)

निवासी – जिला नयापड़ा, उड़ीसा

2️⃣ प्रदीप बाग उर्फ राजू (28 वर्ष)

निवासी – जिला नयापड़ा, उड़ीसा

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix