March 2, 2026
Kabirdham में सड़क पर मौत का तांडव: ट्रक ने ली युवक की जान, दो अस्पताल में भर्ती

Kabirdham में सड़क पर मौत का तांडव: ट्रक ने ली युवक की जान, दो अस्पताल में भर्ती

Oct 9, 2025

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बुधवार देर शाम तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

पहली घटना 

पहला हादसा बोड़ला थाना क्षेत्र में हुआ, जहां गाय को बचाने के चक्कर में एक कार चालक का वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

दूसरी घटना 

दूसरी घटना भी बोड़ला थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है।

तीसरा घटना

तीसरा और सबसे गंभीर हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम खरहट्टा के पास हुआ। यहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम दशरंगपुर निवासी युवक के रूप में हुई है।

परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix