
कोल्ड स्टोरेज हादसे की जांच के आदेश: कलेक्टर ने बनाई 4 सदस्यीय समिति, दीवार गिरने से हुई थी 3 मजदूरों की मौत
सूरजपुर: जिले के नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज एंड एग्रो प्रोजेक्ट में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है। यह समिति 19 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेगी।
दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे कोल्ड स्टोरेज परिसर में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक दीवार ढह गई, जिसकी चपेट में चार मजदूर आ गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि इलाज के दौरान एक अन्य मजदूर ने भी दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान—
- विफल, निवासी भटगांव
- भोल सिंह, निवासी ग्राम डेडरी
- वेद सिंह, निवासी बेल्टिकरी भूमिहारपारा
के रूप में की गई है। वहीं सुरेन्द्र, निवासी रामनगर, का इलाज अस्पताल में जारी है।
तीन बिंदुओं पर होगी जांच
अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जांच समिति हादसे के कारण, सुरक्षा मानकों की स्थिति और जिम्मेदारों की भूमिका सहित तीन प्रमुख बिंदुओं पर जांच करेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



