March 3, 2026
Raipur पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन निश्चय के तहत 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Raipur पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन निश्चय के तहत 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Sep 28, 2025

तेलघानी नाका चौक के पास 9.6 किलो गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़े गए तस्कर
रायपुर, 28 सितंबर 2025: रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। गंज थाना क्षेत्र के तेलघानी नाका चौक ओवरब्रिज के नीचे तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को 9 किलो 620 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। इस जप्त माल की अनुमानित कीमत लगभग 94,000 रुपये है।

महाराष्ट्र और बिहार से ताल्लुक रखते हैं आरोपी
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शेर खान (34 वर्ष, वासिम, महाराष्ट्र), शाहरूख शेख (25 वर्ष, वासिम, महाराष्ट्र), और अमन अली (21 वर्ष, गोपालगंज, बिहार) के रूप में की है। इनके कब्जे से जप्त गांजा अलग-अलग पैकेटों में बैग में छिपाया गया था। आरोपियों के खिलाफ गंज थाने में नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20बी के तहत अपराध क्रमांक 247/25 दर्ज किया गया है।

ऑपरेशन निश्चय: नशे के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए सक्रिय है। ऑपरेशन निश्चय के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ सूचना संकलन और मुखबिरी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

27 सितंबर 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) को सूचना मिली कि तेलघानी नाका चौक ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ACCU और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा और तीनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix