
ऑपरेशन विश्वास को सफलता: पुलिस ने 50 पौव्वा अवैध शराब की जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग |दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत थाना कुम्हारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 50 पौव्वा देशी ‘शोले मसाला’ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर सूचना पर की गई कार्रवाई
दिनांक 13 दिसंबर 2025 को थाना कुम्हारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लिमतरा शासकीय अस्पताल के पास एक मोटरसाइकिल पर अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BE 1264 को रोककर सघन जांच की।
- तलाशी में मिली अवैध शराब
- पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम
- सुनील कुमार महतो, निवासी चरोदा बस्ती,
- और सोनू देवांगन, निवासी हाउसिंग बोर्ड, चरोदा बताया।
तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक बोरी में रखी 50 पौव्वा शोले देशी मसाला मदिरा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,000 है, बरामद की गई।

आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने अवैध शराब को जप्त कर अपराध क्रमांक 244/25 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



