March 4, 2026
Operation Suraksha : धान सीजन में भारी वाहनों पर नियंत्रित प्रवेश

Operation Suraksha : धान सीजन में भारी वाहनों पर नियंत्रित प्रवेश

Nov 27, 2025

ASP ट्रैफिक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा Operation Suraksha के तहत यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए गुरुवार को ट्रैफिक मुख्यालय, नेहरू नगर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता ASP ट्रैफिक सुश्री ऋचा मिश्रा ने की, जिसमें यातायात निरीक्षक पी.डी. चंद्रा, जिला विपणन अधिकारी, दुर्ग तथा राइस मिल एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
6 से 9 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
धान परिवहन सीजन में बढ़ने वाले यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया कि
शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक
दुर्ग शहर के प्रमुख मार्गों में भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी।
विशेष रूप से—
•गंजपारा से FCI दुर्ग तक
•राइस मिलों से जुड़े किसी भी भारी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
सड़कों पर भारी वाहन खड़े न करने के निर्देश
पुलगांव चौक से अंडा तक और FCI दुर्ग से धमधा रोड तक स्थित सभी राइस मिलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे—
•सड़क पर कोई भी भारी वाहन खड़ा न होने दें
•सभी वाहन केवल मिल परिसर के अंदर ही रखें

समय और मार्ग के अनुरूप ही करें परिवहन
ट्रैफिक पुलिस ने राइस मिल संचालकों को बताया कि धान सीजन के दौरान स्वाभाविक रूप से यातायात दबाव बढ़ता है।
इसलिए सभी मिल संचालक—
•अपने वाहनों का संचालन निर्धारित समय-सीमा
•तथा निर्धारित मार्गों के अनुसार ही करें।
आम जनता को असुविधा से बचाने का प्रयास
यातायात पुलिस दुर्ग ने सभी संबंधित विभागों एवं राइस मिल संचालकों से सहयोग की अपील की है, जिससे पीक ऑवर्स के दौरान—
•शहर में जाम न लगे
•आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix