
Operation Nishchay 2.0: रायपुर पुलिस ने 5 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय 2.0” के तहत शुक्रवार तड़के थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नर्मदा पारा स्थित एक होटल में छापेमारी कर 5 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से कुल 15 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,50,000 है। आरोपियों में दो महिलाएं और विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक एवं 1 बालिका शामिल हैं, जो मूलतः राजस्थान और गुजरात के निवासी हैं.
गिरफ्तारी की प्रक्रिया
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) को सूचना मिली कि गंज थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में कुछ लोग गांजा के साथ रुके हैं। सूचना मिलते ही एसपी गंज भावेश गौतम के नेतृत्व में ACCU और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापा मारा। टीम ने कमरे से दो पुरुष, तीन महिलाओं और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ।कानूनी कार्रवाईआरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 242/25 के तहत धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऑपरेशन निश्चय 2.0
यह कार्रवाई रायपुर पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत जिले में कई अन्य छापेमारी और गिरफ्तारियां भी हुई हैं, जिनमें कई किलो गांजा, अफीम, अवैध शराब और ड्रग्स बरामद हुए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



