
ऑपरेशन निश्चय: Dhamtari पुलिस का नशे और अपराध के खिलाफ कड़ा प्रहार
92 स्थानों पर दबिश, 25 गिरफ्तार, 22 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
धमतरी पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अपने तीसरे बड़े अभियान में जिले भर में नशे और अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। इस अभियान में 92 स्थानों पर दबिश देकर संदिग्धों की जांच की गई और नशे के सौदागरों, शराब तस्करों और चाकूबाजों को पकड़ा गया।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियां
आईजी रायपुर रेंज, श्री अमरेश कुमार मिश्रा के निर्देशन और एसपी धमतरी के नेतृत्व में 18 विशेष टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह सघन अभियान चलाया।

अभियान के तहत निम्नलिखित कार्रवाइयां की गईं:
1. एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
3 प्रकरण दर्ज, 3 आरोपी गिरफ्तार
जप्त मादक पदार्थ: 1 किलो 90 ग्राम गांजा
2. आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
20 प्रकरण दर्ज, 20 आरोपी गिरफ्तार
जप्त शराब: 84.100 लीटर अवैध शराब
3. आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
2 प्रकरण दर्ज, 2 चाकूबाज गिरफ्तार
4. प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
धारा 170 बीएनएसएस: 15 प्रकरण, 15 व्यक्तियों पर कार्रवाई
धारा 126-135 बीएनएसएस: 21 प्रकरण, 22 व्यक्तियों पर कार्रवाई
5. अन्य कार्रवाई

अभियान के दौरान एक अवैध जर्दा-गुटखा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया, जहां भारी मशीनरी का उपयोग हो रहा था। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

दो दिन पहले भी की थी बड़ी कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व धमतरी पुलिस ने एक अन्य सघन अभियान में 37 आबकारी मामलों में कार्रवाई की थी, जिसमें विभिन्न ढाबों पर विशेष रूप से कार्रवाई शामिल थी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



